शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के मुनाफे में 33% की वृद्धि

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 528.79 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 33.03% कम 397.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। कंपनी की शुद्ध आमदनी 6,299.29 करोड़ रुपये से 23.14% की बढ़त के साथ 7,757.06 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही इसका एबिटा 39.6% की बढ़त के साथ 847.35 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 128 आधार अंकों की बढ़ोतरी होकर 10.9% पर पहुँच गया। हालाँकि बाजार में भारी गिरावट के कारण बेहतर परिणामों का असर कंपनी के शेयर पर नहीं पड़ा।
बीएसई में पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर 248.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 246.95 रुपये पर खुला है। लाल निशान में शुरुआत के बाद इसमें और बिकवाली हुई है। करीब पौने 11 बजे यह 5.80 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 242.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख