शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के शेयर में 4% से अधिक तेजी

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के निदेशक समूह की बैठक बुधवार 14 फरवरी को होगी।

उस बैठक में कंपनी के मौजूदा आवासीय और वाणिज्यिक ऑफिस लीजिंग व्यापार के पुनर्गठन पर विचार और इसके लिए बनायी गयी समिति के दिये गये सुझावों पर चर्चा की जायेगी। कंपनी अपने आवासीय और वाणिज्यिक व्यापारों को अलग-अलग करेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 213.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 206.00 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद इसमें मजबूती आयी है। करीब 11.05 बजे यह 10.30 रुपये या 4.84% की बढ़ोतरी के साथ 223.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख