शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद टाटा स्टील (Tata Steel) 2% से ज्यादा मजबूत

करीब पौने 2 बजे जहाँ सेंसेक्स में 422 अंकों की कमजोरी है, वहीं टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में 2% से अधिक की मजबूती है।

दरअसल आज कंपनी अपने तिमाही वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी, जिनसे पहले निवेशक कंपनी के शेयर खरीद रहे हैं। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान में है, मगर आज सुबह शुरुआती सत्र में केवल टाटा स्टील ही हरे निशान में था। बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 671.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 665.40 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 687.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे टाटा स्टील के शेयरों में 14.35 रुपये या 2.14% की तेजी के साथ 685.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख