शेयर मंथन में खोजें

सूर्या रोशनी (Surya Roshni) के शेयर ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

पिछले 6 कारोबारी सत्रों में सूर्या रोशनी (Surya Roshni) के शेयर में करीब 50% की मजबूती आयी है।
इसके बाद आज सूर्या रोशनी का शेयर 8.50% की तेजी के साथ 522.35 रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक पहुँचा। कंपनी के शेयर में बढ़त इसे 83.86 करोड़ रुपये का ठेका मिलने से आयी है। सूर्या रोशनी को यह ठेका एलईडी ट्यूब लाइटों की आपूर्ति के लिए एनर्जी एफीशियेंसी सर्विसेज ने सौंपा है।
बीएसई में कंपनी का शेयर 467.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 450.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 522.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे टाटा स्टील के शेयरों में 14.35 रुपये या 2.14% की तेजी के साथ 685.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख