शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के शुद्ध लाभ में 22% की बढ़ोतरी

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के शुद्ध लाभ में 22.59% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने 1,590,31 करोड़ रुपये की तुलना में 1,949.69 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही इस दौरान सरकारी कंपनी की शुद्ध आमदनी 55,470.66 करोड़ रुपये से 13.27% अधिक 62,831.71 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। मगर बाजार में कमजोरी के कारण इसके शेयर पर दबाव बना रहा और बेहतर नतीजों के बावजूद यह लाल निशान में ही रहा। नतीजों की घोषणा से इसमें एक उछाल जरूर आयी थी, मगर फौरी बिकवाली से यह वापस गिर गया।
बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 400.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 396.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार मे इसका ऊपरी स्तर 404.50 रुपये और निचला स्तर 386.00 रुपये रहा है। करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयरों में 5.15 रुपये या 1.29% की गिरावट के साथ 395.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख