शेयर मंथन में खोजें

गुजरात मिनरल (Gujarat Mineral) के मुनाफे में 68% की जोरदार वृद्धि

पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गुजरात मिनरल (Gujarat Mineral) के मुनाफे में 68.77% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का मुनाफा 46.54 करोड़ रुपये से बढ़ कर 78.55 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 380.29 करोड़ रुपये से 33.07% की वृद्धि के साथ 506.06 करोड़ रुपये रही। साथ ही गुजरात मिनरल का एबिटा 98.6% की बढ़त के साथ 131.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 856 आधार अंक घट कर 26.5% रह गया। बीएसई में गुजरात मिनरल का शेयर 143.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 139.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार मे इसका ऊपरी स्तर 153.90 रुपये और निचला स्तर 137.60 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.35 रुपये या 3.73% की कमजोरी के साथ 148.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख