शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ होटल लीलावेंचर (Hotel Leelaventure)

आज होटल लीलावेंचर (Hotel Leelaventure) ने तिमाही नतीजे घोषित किये, जिससे इसके शेयर में जबरदस्त उछाल दर्ज की गयी।
कंपनी द्वारा करीब 2.30 बजे वित्तीय परिणाम घोषित किये गये, जिसके बाद अगले कुछ ही मिनटों में इसका शेयर 19.90% की तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया और अत में इसी स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 10.39 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में होटल लीलावेंचर को 40.65 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसी दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 195.72 करोड़ रुपये की तुलना में 4.03% बढ़ कर 203.61 रही। आज बीएसई में होटल लीलावेंचर का शेयर 19.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 19.65 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.95 रुपये या 19.90% की तेजी के साथ 23.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)



 
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख