शेयर मंथन में खोजें

5 गुना हुआ टाटा स्टील (Tata Steel) का मुनाफा, आमदनी में भी वृद्धि

पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा स्टील (Tata Steel) का मुनाफा 383.83% बढ़ा।

कंपनी ने 231.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,135.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसी बीच टाटा स्टील की शुद्ध आमदनी भी 29,154.75 करोड़ रुपये से 15.49% की वृद्धि के साथ 33,672.48 करोड़ रुपये रही। टाटा स्टील के बेहतर नतीजों का मुख्य कारण इसका भारत में शानदार प्रदर्शन रहा। इसके अलावा टाटा स्टील का एबिटा 56.7% बढ़ कर 5,697 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 390 आधार अंक अधिक 17% पर पहुँच गया।
दूसरी ओर आज बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 671.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 665.40 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत और बाजार में जबरदस्त गिरावट के बावजूद प्रमुख शेयरों में से केवल टाटा स्टील ने ही बेहतर प्रदर्शन किया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 12.30 रुपये या 1.83% की तेजी के साथ 683.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख