शेयर मंथन में खोजें

महानगर गैस (Mahanagar Gas) के मुनाफे और आमदनी में इजाफा

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में महानगर गैस (Mahanagar Gas) का मुनाफा 25.23% अदिक रहा।
कंपनी ने 99 करोड़ रुपये के मुकाबले 123.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। साथ ही महानगर गैस की शुद्ध आमदनी भी 554.34 करोड़ रुपये से 15.13% की वृद्धि के साथ 638.25 करोड़ रुपये रही। दूसरी ओर कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किये, जिस वजह से आज बेहतर परिणामों का लाभ इसके शेयर पर नहीं पड़ा। शेयर बाजार में गिरावट के कारण महानगर गैस पर कापी दबाव देखने को मिला।
बीएसई में महानगर गैस का शेयर 979.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 975.95 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.05 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 974.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख