शेयर मंथन में खोजें

5 गुना हो गया नालको (NALCO) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नालको (NALCO) का मुनाफा 401.51% बढ़ा।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 143.92 करोड़ रुपये के मुकाबले सरकारी कंपनी का मुनाफा 721.78 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान नाल्को की शुद्ध आमदनी 1,988.13 करोड़ रुपये से 20.15% की बढ़त के साथ 2,388.82 करोड़ रुपये, एबिटा 20.5% बढ़ कर 343.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5 आधार अंकों की बढ़त के साथ 14.4% रहा। उधर बीएसई में नालको का शेयर शुक्रवार को 1.80 रुपये या 2.51% की बढ़त के साथ 73.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 97.65 रुपये और निचला स्तर 61.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख