शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) ने कमाया 5,014 करोड़ रुपये का मुनाफा

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5,014.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं पिछले कारोबारी वर्ष की तीसरी तिमाही में इसका लाभ 4,352.33 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 20,013.95 करोड़ रुपये से बढ़ कर 22,995.88 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार साल दर साल आधार पर इसका तिमाही मुनाफा 15.21% और आमदनी 14.89% बढ़ी। साथ ही इसका एबिटा 21.2% बढ़ कर 10,919 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 248 आधार अंकों की बढ़त के साथ 47.5% रहा। उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर शुक्रवार को 0.80 रुपये या 0.42% की हल्की गिरावट के साथ 187.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 212.90 रुपये और निचला स्तर 155.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

 

 

टै

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख