शेयर मंथन में खोजें

मैरिको (Marico) के मुनाफे औऱ आमदनी में हुई बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में मैरिको (Marico) के मुनाफे में 16.51% की बढ़त हुई।

कंपनी का शुद्ध लाभ 191.64 करोड़ रुपये से बढ़ कर 223.28 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आमदनी में बढ़त का इसके लाभ पर सकारात्मक असर पड़ा, जो कि 1,416.71 करोड़ रुपये से 14.65% की वृद्धि के साथ 1,624.33 करोड़ रुपये हो गयी। इस दौरान कंपनी का एबिटा 10.7% की बढ़त के साथ 302.10 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एबिटा मार्जिन 74 अंक गिर कर 18.6% रहा। दूसरी ओर बीएसई में मैरिको का शेयर शुक्रवार को 294.20 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में 2.05 रुपये या 0.68% की कमजोरी के साथ 298.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 347.80 रुपये और निचला स्तर 263.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख