शेयर मंथन में खोजें

अमारा राजा (Amara Raja) ने की तिमाही नतीजों की घोषणा

अमारा राजा (Amara Raja) ने 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नती घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में अमारा राजा (Amara Raja) के शुद्ध लाभ में 19.70% का इजाफा हुआ। कंपनी का शुद्ध लाभ 112.32 करोड़ रुपये की तुलना में 134.45 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,500.57 करोड़ रुपये से 3.52% की वृद्धि के साथ 1,553.46 करोड़ रुपये हो गयी। दूसरी ओर बीएसई में अमारा राजा का शेयर शुक्रवार को 808.20 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में 11.75 रुपये या 1.45% की कमजोरी के साथ 798.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 954.55 रुपये और निचला स्तर 665.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख