शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) के शुद्ध मुनाफे में 28.41% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर गेल (GAIL) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 28.41% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 982.92 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,262.22 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। गेल के मुनाफे को इसकी आमदनी में बढ़त से सहारा मिला, जो कि समान अवधि में 12,318.56 करोड़ रुपये से 17.01% बढ़ कर 14,41.34 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा गेल का एबिटा 14.1% की बढ़ोतरी के साथ 1,969.88 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 35 आधार अंक घट कर 13.7% रह गया। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार को 1.40 रुपये या 0.30% की हल्की मजबूती के साथ 464.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 518.00 रुपये औऱ निचला स्तर 347.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख