शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 19.60% की बढ़ोतरी हुई।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने 220.44 करोड़ रुपये के मुकाबले 263.65 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी 2,392.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.81% अधिक 2,603.42 करोड़ रुपये रही। संचालन के लिए ब्रिटानिया के व्यय में भी बढ़ोतरी हुई। कंपनी के कुल व्यय 2,072.43 करोड़ रुपये से 6.37% बढ़ कर 2,254.04 करोड़ रुपये के रहे।
उधर बीएसई में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 131.70 रुपये या 2.84% की मजबूती के साथ 4,766.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 4,963.70 रुपये औऱ निचला स्तर 3,052.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख