शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) बंद करेगा दक्षिण अफ्रीका में कारोबार

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने विदेशों में स्थित शाखाओं के पुनर्गठन की योजना के तहत दक्षिण अफ्रीका में अपने कारोबार को बंद करने का निर्णय लिया है।

बैंक ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में इसका कारोबार बेहतर स्थिति में नहीं है। ऐसे में वहाँ कारोबार रोकने से इसके कुल व्यापार पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की दक्षिण अफ्रीकी शाखा 01 मार्च 2018 से नयी जमाएँ लेना और ऋण देना बंद कर देगी। बैंक ने दक्षिण अफ्रीका में करीब 21 साल पहले संचालन शुरू किया था।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर सोमवार को 173.25 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 12.25 रुपये या 7.83% की मजबूती के साथ 168.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। बैंक के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 206.60 रुपये औऱ निचला स्तर 133.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख