शेयर मंथन में खोजें

तीन गुने से अधिक रहा एनएचपीसी (NHPC) का मुनाफा

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में एनएचपीसी (NHPC) के शुद्ध लाभ में 220.42% की जबरदस्त बढ़त हुई।

कंपनी का लाभ 214.69 करोड़ रुपये की तुलना में तीन गुने से अधिक 687.93 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी 1,308.58 करोड़ रुपये से 14.46% की बढ़त के साथ 1,497.93 करोड़ रुपये, एबिटा 25.6% अधिक 784 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 464 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 52.4% रहा।
उधर बीएसई में एनएचपीसी का शेयर सोमवार को 29.60 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 0.80 रुपये या 2.79% की मजबूती के साथ 29.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 34.50 रुपये औऱ निचला स्तर 26.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख