शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली है।

कंपनी को यूएसएफडीए की स्वीकृति अपने हाइड्रोकॉर्टिसोन ब्यूटायरेट लोशन के लिए प्राप्त हुई, जो कि प्रीसिजन डर्मैटोलॉजी के लोकॉइड का जेनेरिक संस्करण है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर सोमवार को 846.65 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर कारोबार के अंत में 18.40 रुपये या 2.24% की मजबूती के साथ 839.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 1,510.00 रुपये औऱ निचला स्तर 782.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख