शेयर मंथन में खोजें

जेके टायर (JK Tyre) के शुद्ध लाभ में 86.90% की भारी गिरावट

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में जेके टायर (JK Tyre) का मुनाफा 86.90% घट गया।

जेके टायर का शुद्ध लाभ 86.46 करोड़ रुपये की तुलना में 11.32 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान टायर उत्पादक कंपनी की आमदनी 1,986.72 करोड़ रुपये से 6.87% की बढ़त के साथ 2,123.24 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 15.8% की गिरावट के साथ 212.90 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 372 आधार अंक गिर कर 10% रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में सोमवार को जेके टायर का शेयर 192,95 रुपये, जो इसके 52 सप्ताहों का ऊपरी स्तर भी है, का ऊपरी भाव छू कर कारोबार के अंत में 13.45 रुपये या 7.60% की बढ़ोतरी के साथ 190.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का निचला स्तर 14 फरवरी 2017 को 112.00 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख