शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) की सहायक कंपनी को बांग्लादेश में मिला ठेका

देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक एनटीपीसी (NTPC) की सहायक कंपनी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) को बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड से ठेका मिला है।

कंपनी को इस ठेके के तहत 15 वर्षों के लिए 300 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करनी है। हालाँकि बिजली की आपूर्ति दरों के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी नहीं दी गयी है, मगर आपूर्ति के जून 2018 में शुरू होने की उम्मीद है।
दूसरी ओर बीएसई में सोमवार को एनटीपीसी का शेयर 165.10 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद कारोबार के अंत में 1.55 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 164.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 187.95 रुपये और निचला स्तर 153.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख