शेयर मंथन में खोजें

सीजी पावर (CG Power) ने किया सहायक कंपनी बेचने के लिए समझौता

सीजी पावर (CG Power) ने हंगरी में स्थित अपनी स्टेप डाउन सहायक कंपनी सीजी इलेक्ट्रिक सिस्टम्स को बेचने के लिए करार किया है।

कंपनी ने यह बिकवाली सौदा गैन्ज विलेमोस्सैगी के साथ 301.17 करो़ड रुपये में किया। सीजी पावर ने कहा है कि यह सौदा ऋण को कम करने और भारत में मुख्य संचालन और मुख्य बाजार पर ध्यान केंद्रित करने की कंपनी की विनिवेश योजना का हिस्सा है।
दूसरी ओर बीएसई में सोमवार को सीजी पावर का शेयर 92.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुँच कर अंत में 1.70 रुपये या 1.92% की मजबूती के साथ 90.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 99.00 रुपये और निचला स्तर 64.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख