शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) के मुनाफे में 48.95% की शानदार वृद्धि

साल दर साल आधार पर एनएमडीसी (NMDC) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 48.95% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 595.16 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एनएमडीसी ने 886.53 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इसी बीच सरकारी कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,497.86 करोड़ रुपये से 1.15% की मामूली गिरावट के साथ 2,469.03 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा एनएमडीसी का एबिटा 49.4% अधिक 1,466 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2,010 आधार अंकों की बढ़त के साथ 59.4% हो गया।
दूसरी ओर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 137.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 138.10 रुपये पर खुला। मगर हरे निशान में शुरुआत के बाद इसमें गिरावट आयी। करीब 11.50 बजे यह 1.95 रुपये या 1.42% की कमजोरी के साथ 135.50 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख