शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) ने खरीदी आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की संपत्ति

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की मुम्बई में स्थित संपत्ति खरीदी है।

सेबी ने बैंक की सात मंजिला ऑफिस इमारत को खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया, जो कि भारत में ऑफिस संपत्ति की लेन-देन के लिहाज से कीमत के मामले में दूसरा सबसे बड़ा सौदा है। इस इमारत के अधिग्रहण से सेबी की ऑफिस संपत्ति दोगुने से भी अधिक हो जायेगी। उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 67.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 67.10 रुपये पर खुला है। 12 बजे के करीब यह 1.00 रुपये या 1.48% की कमजोरी के साथ 66.60 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख