शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से एनसीसी (NCC) के शेयर में जोरदार उछाल

साल दर साल आधार पर 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनसीसी (NCC) का मुनाफा 72% बढ़ा।

एनसीसी ने 58.27 करोड़ रुपये की तुलना में 100.36 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 1,943 करोड़ रुपये की तुलना में 3.29% की गिरावट के साथ 1,879 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही कंपनी का एबिटा 174.21 करोड़ रुपये से बढ़ कर 255.12 करोड़ रुपये और प्रति शेयर आय 1.05 रुपये के मुकाबले 1.81 रुपये हो गयी।
बीएसई में एनसीसी का शेयर 118.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 120.00 रुपये पर खुला और 130.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1.30 बजे एनसीसी के शेयरों में 11.35 रुपये या 9.58% की जोरदार मजबूती के साथ 129.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख