शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के मुनाफे में गिरावट

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के मुनाफे में 17.37% की गिरावट दर्ज की गयी।

ग्रासिम का शुद्ध लाभ 952.33 करोड़ रुपये से घट कर 786.87 करोड़ रुपये रह गया। वहीं लाभ के विपरीत कंपनी की शुद्ध आमदनी इस दौरान 9,577.18 करोड़ रुपये से 59.66% की बढ़ोतरी के साथ 15,291.42 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर लाभ घटने के बावजूद ग्रासिम का शेयर नतीजों की घोषणा के बाद मजबूत हुआ है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,132.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,155.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। तेज सुरुआत के बावजूद यह शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में पहुँच गया और वित्तीय परिणामों के बाद ही इसमें मजबूती आयी। करीब 2.40 बजे ग्रासिम के शेयरों में 10.00 रुपये या 0.88% की बढ़त के साथ 1,142.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख