शेयर मंथन में खोजें

जेके टायर (JK Tyre) के शेयर में भारी गिरावट

जेके टायर (JK Tyre) के शेयर में आज करीब 7% की कमजोरी आयी है।

दरअसल सोमवार को घोषित किये गये कंपनी के वित्तीय नतीजे काफी कमजोर रहे, जिनमें इसका लाभ 86.90% घट गया। कल बाजार बंद होने के कारण आज जेके टायर के शेयर पर कमजोर नतीजों का असर साफ दिखा। कंपनी के शेयरों में काफी बिकवाली हुई।
बीएसई में जेके टायर का शेयर 190.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 186.90 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा, क्योंकि यह आज हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब 3 बजे जेके टायर के शेयरों में 13.30 रुपये या 6.99% की कमजोरी के साथ 177.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख