शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला 560 करोड़ रुपये का ठेका

बीएचईएल (BHEL) को देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक एनटीपीसी (NTPC) से 560 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

ठेके के तहत बीएचईएल को एनटीपीसी के दादरी, उत्तर प्रदेश में स्थित 2X490 मेगावाट वाले नेशनल कैपिटल पावर स्टेशन के लिए फ्ल्यू गैस डीसल्फराइजैशन सिस्टम की आपूर्ति और स्थापना करनी है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 97.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 98.80 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान हरे निशान में ही कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंतिम 1 घंटे में बाजार में गिरावट के बीच बीएचईएल का शेयर भी कमजोर हुआ और 0.10 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 97.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं लगभग पूरे कारोबार में लाल निशान में रहने के बाद अंत में एनटीपीसी का शेयर 1.95 रुपये या 1.18% की कमजोरी के साथ 162.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख