शेयर मंथन में खोजें

इंडो काउंट (Indo Count) के मुनाफे में 35.21% गिरावट दर्ज

सालाना आधार पर 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडो काउंट (Indo Count) के मुनाफे में 35.21% की गिरावट दर्ज की गयी।

2016 की समान तिमाही में 56.20 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 36.41 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच इंडो काउंट की शुद्ध आमदनी 492.52 करोड़ रुपये से 8.43% घट कर 450.98 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में इंडो काउंट का शेयर 106.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 106.95 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह 108.60 रुपये तक चढ़ा, जबकि 105.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में इंडो काउंट का शेयर 0.55 रुपये या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 106.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख