शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अंबुजा सीमेंट्स, टीवीएस मोटर, नेस्ले, टाटा पावर और एनबीसीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अंबुजा सीमेंट्स, टीवीएस मोटर, नेस्ले, टाटा पावर और एनबीसीसी शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - अंबुजा सीमेंट्स, मर्क, टीवीएस मोटर और एनबीसीसी
प्राइम फोकस - 26 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में कंपनी 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 7 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
कॉक्स ऐंड किंग्स - कॉक्स ऐंड किंग्स का तिमाही मुनाफा 2.5 गुना बढ़ कर 77 करोड़ रुपये रहा।
इंडो काउंट - इंडो काउंट का तिमाही शुद्ध लाभ 36% घट कर 36 करोड़ रुपये रह गया।
नेस्ले - नेस्ले का शुद्ध तिमाही लाभ 60% की बढ़त के साथ 311.80 करोड़ रुपये रहा।
भूषण स्टील - कंपनी का शुद्ध घाटा 734 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,606.1 करोड़ रुपये हो गया।
जी लर्न - कंपनी ने एमटी एजुकेयर के सामने इसके 1.86 करोड़ शेयर आधिग्रहित करने का प्रस्ताव रखा।
आइडिया सेल्युलर - आइडिया सेल्युलर ने 40-54.6 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए क्यूआईपी शुरू किया।
आंध्र बैंक - बैंक ने 1 वर्षीय एमसीएलआर संशोधित करके 8.4% कर दी।
टाटा पावर - कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 3,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करेगी।
मर्केटर - मर्केटर अपने ड्रेजिंग व्यापार को अलग करेगी।
अदाणी एंटरप्राइजेज - अदाणी एंटरप्राइजेज इंडोनेशिया में खदानें खरीदने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख