शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शुद्ध मुनाफे में 59.6% की वृद्धि, शेयर मजबूत

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 59.6% की बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही की कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 14.8% की बढ़त दर्ज की गयी। नेस्ले को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 311.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो कि 2016 साल की समान तिमाही में 195.4 करोड़ रुपये रहा था। इस तिमाही में कंपनी की बिक्री तथा परिचालन से प्राप्त शुद्ध आय 2,601.5 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,266.2 करोड़ रुपये थी। उधर शानदार वित्तीय नतीजों का नेस्ले के शेयर पर भी सकारात्मक असर साफ दिख रहा है। बीएसई में नेस्ले का शेयर 7,260.10 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 7,480.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.33 बजे यह 334.85 रुपये या 4.61% की मजबूती के साथ 7,594.95 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख