शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा जेट एयरवेज (Jet Airways) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज (Jet Airways) के मुनाफे में 45.85% की गिरावट दर्ज की गयी।

2016 की समान अवधि में 305.20 करोड़ रुपये के मुकाबले जेट एयरवेज ने 165.25 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस दौरान विमानन कंपनी के घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय रूटो पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से शुद्ध आमदनी 5,511.14 करोड़ रुपये से 10.43% की बढ़त के साथ 6,086.20 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वार्षिक आधार पर ही जेट एयरवेज का एबिटा 7.9% की बढ़त के साथ 281.11 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 11 आधार अंकों की गिरावट के कारण 4.6% रह गया।
इसके बाद बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 803.45 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 785.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 24.90 रुपये या 3.10% की कमजोरी के साथ 778.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख