शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की विदेशों में खदान खरीदने की योजना

ऑस्ट्रेलिया में विवादित कोयला परियोजना के लिए जूझने के बावजूद खबरों के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) इंडोनेशिया जैसे देशों में खदानें खरीदने पर विचार कर रही है।

कंपनी की इंडोनेशिया में पहले से एक खदान है। इसके अलावा कंपनी दक्षिण अफ्रीकी देशों और रूस में विकल्पों पर नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि भारत, चीन के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा कोयला आयातक है। पिछले वित्त वर्ष में देश में 19 करोड़ टन कोयले का आयात किया गया।
दूसरी ओर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 219.45 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 221.10 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद इसका रुख नीचे की ओर है। करीब 11.10 बजे यह 2.85 रुपये या 1.30% की कमजोरी के साथ 216.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख