शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने किया नयी परियोजना का शुभारंभ

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने सस्ते मकानों के लिए 'हैप्पीनेस्ट - पालघर' परियोजना शुरू की है।

महिंद्रा लाइफस्पेस और एचडीएफसी कैपिटल अफोर्डेबल रियल एस्टेट फंड-1 मिल कर इस परियोजना का संचालन करेंगी। इस परियोजना में 8 से 24 लाख रुपये की श्रेणी में 850 तैयार अपार्टमेंट और 8 एकड़ से अधिक जमीन शामिल है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 469.55 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 471.30 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 482.00 रुपये तक चढ़ा, मगर इस स्तर पर जमा नहीं रह सका। करीब पौने 12 बजे यह 2.70 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 472.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख