शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अलग-अलग कार्यों के लिए 1,585 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को कुल 1,585 करोड़ रुपये के नये ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को एनएचएआई (NHAI) से महाराष्ट्र में सड़क की फोर-लेनिंग के लिए 513 करोड़ रुपये, विद्युत प्रसारण और वितरण व्यापार में 500 करोड़ रुपये, ओडिशा में जल प्रबंधन के लिए 371 करोड़ रुपये और धातुकर्म तथा सामग्री प्रबंधन के लिए 201 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।
बाजार में तेजी और ठेके मिलने से लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर में आधा फीसद से अधिक की मजबूती दिख रही है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,357.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,360.00 रुपये पर खुला। उतार-चढ़ाव के बीच करीब 12.40 बजे यह 7.20 रुपये या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 1,364.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख