शेयर मंथन में खोजें

श्री सीमेंट (Shree Cement) ने किया नयी इकाई का शुभारंभ, शेयर उछला

आज श्री सीमेंट (Shree Cement) का शेयर 4% से अधिक मजबूत हुआ है।

कंपनी ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक नयी सीमेंट पिसाई इकाई का शुभारंभ किया है, जिसकी वार्षिक क्षमता 36 लाख टन है। इसी खबर का सकारात्मक असर इसके शेयर पर दिख रहा है।
बीएसई में 16,834.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में श्री सीमेंट के शेयर ने आज हल्की बढ़त के साथ 16,850.00 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद सुबह से ही इसका रुख ऊपर की ओर रहा है। इस दौरान श्री सीमेंट 17,550.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे यह 715.20 रुपये या 4.25% की बढ़ोतरी के साथ 17,550.00 रुपये के भाव पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख