शेयर मंथन में खोजें

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने घटायी एमसीएलआर

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 15 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8% से घटा कर 7.85% और 1 महीने के लिए 8.05% से कम करके 7.95% एमसीएलआर कर दी। वहीं आंध्र बैंक ने तीन महीनों के लिए 8.10%, 6 महीनों के लिए 8.25% और एक साल के लिए 8.40% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है।
दूसरी ओर बीएसई में आंध्र बैंक का शेयर 46.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 47.70 रुपये पर खुला। शुरुआती घंटे में ही यह 47.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, मगर फिर इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। दोपहर करीब 1.55 बजे आंध्र बैंक के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.11% की मामूली गिरावट के साथ 46.85 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख