शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला 873 करोड़ रुपये का ठेका

प्रमुख आभूषण निर्माता कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को 873 करोड़ रुपये का नया निर्यात ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका यूएई के एक अग्रणी वैश्विक व्हाइट लेबल आयातक से मिला है, जिसके जून 2018 तक पूरा होने की उम्मीद है।
दूसरी ओर बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 819.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 829.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका शिखर भी रहा है। शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में पहुँचने के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स में गिरावट का रुख ही रहा। कारोबार बंद होने के कुछ मिनटों पहले कंपनी के शेयरों में 15.35 रुपये या 1.87% की कमजोरी के साथ 804.40 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख