शेयर मंथन में खोजें

यूसीएएस (UCAS) ने 2021 तक के लिए बढ़ायी इन्फोसिस (Infosys) से साझेदारी

यूके में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाली यूसीएएस (UCAS) ने प्रमुख भारतीय आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) को 2021 तक के लिए अपना मुख्य तकनीकी साझेदार नियुक्त किया है।

यूसीएएस ने इन्फोसिस के साथ अपनी वर्तमान साझेदारी का विस्तार किया है। हर साल यूसीएएस 100 से अधिक देशों के 10 लाख से अधिक आवेदनकर्ताओं को दाखिले से संबंधित जरूरी जानकारी मुहैया करती है।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,098.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 1,100.10 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1,129.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 16.10 रुपये या 1.47% की मजबूती के साथ 1,114.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख