शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स पहुँचा लाल निशान में, टीसीएस (TCS) करीब 2% मजबूत

सेंसेक्स अपनी शुरुआती बढ़त खोने के साथ ही लाल निशान में पहुँच गया है।

करीब सवा 11 बजे सेंसेक्स में 22.95 अंकों की गिरावट है। वहीं प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) मजबूत स्थिति में है। टीसीएस ने उपभोक्ता व्यवहार अध्ययन सहित एडवांस्ड डेटा विश्लेषण के लिए अमेजन वेब सीरीज पर एंटरप्राइज डेटा लेक (ईडीएल) शुरू किया है। टीसीएस की ऑनलाइन सेवा बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र तेज डेटा और डेटा आधारित सूचना प्रदान करेगी। साथ ही इन क्षेत्रों की कंपनियों को उत्पाद-केंद्रित के बजाय ग्राहक केंद्रित कंपनियाँ बनने में सहाता करेगी।
बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,925.75 रुपये पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 2,925.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे टीसीएस का शेयर 56.55 रुपये या 1.93% की मजबूती के साथ 2,982.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख