शेयर मंथन में खोजें

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) का शेयर निचले सर्किट पर

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) का शेयर 19.94% की भारी गिरावट के साथ निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

दरअसल 11,400 करोड़ रुपये का पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद गीतांजली जेम्स भी कई जाँच एजेंसियों की निगाह में आ गयी है। कंपनी का शेयर आज लगातार तीसरे दिन गिर कर बीएसई तथा एनएसई पर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर है। ईडी (ED) ने कल पीएनबी घोटाला मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स की 17 संपत्तियों पर छापे मारे। गीतांजली जेम्स, गीतांजलि ग्रुप की कंपनी है, जिसके चेयरमैन मेहुल चौकसी हैं। चौकसी भी पीएनबी घोटाले में आरोपी हैं।
बीएसई में गीतांजली जेम्स का शेयर 46.90 रुपये पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 40.30 रुपये पर खुला और शुरुआती चंद मिनटों में ही 37.55 रुपये के निचले सर्किट पर पहुँच गया। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 9.35 रुपये या 19.94% की कमजोरी के साथ 37.55 रुपये के भाव पर ही है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख