शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को डाक मतपत्रों के माध्यम से अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

शेयरधारकों ने स्पेक्ट्रम, टावर, फाइबर और टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुद्रीकऱण (Monetisation) के लिए कंपनी को अपनी सहमति प्रदान की है। कंपनी की संपत्तियों के मुद्रीकऱण के तेजी के साथ मार्च 2018 तक पूरे होने की संभावना है। इस प्रक्रिया के पूरा होने पर ऋण के पूर्व भुगतान और दूरसंचार विभाग की 'स्पेक्ट्रम किश्तें' देकर कंपनी का ऋण 25,000 करोड़ रुपये तक घट जायेगा।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 27.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 28.45 रुपये पर खुला। उठापटक के बीच करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 0.30 रुपये या 1.07% की बढ़त के साथ 28.25 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख