शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोरी के बावजूद प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) 2% से अधिक मजबूत

स्टील और विद्युत उत्पादक प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़त दिख रही है।

कंपनी ने तरजीही आधार पर अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वारंट आवंटित करके 234 करोड़ रुपये जुटाये हैं। प्रकाश इंडस्ट्रीज ने 1.125 करोड़ इक्विटी वारंटों को 208 रुपये प्रति के भाव पर आवंटित किया है। प्राप्त धन से कंपनी ऋण घटाने के साथ ही अपनी कार्यशील पूँजी को सहारा देगी।
बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 219.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 225.15 रुपये पर खुला और 234.60 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 4.80 रुपये या 2.19% की मजबूती के साथ 224.05 रुपये के भाव पर है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 276.00 रुपये तक चढ़ा औऱ 74.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख