शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने पंजाब में शुरू की नयी परियोजना

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने पंजाब के मुकेरियां में अपनी 18 मेगावाट की हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजना का शुभारंभ कर दिया है।

बीएचईएल ने कहा है कि 9 मेगावाट की दूसरी हाइड्रो उत्पादन इकाई की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने 18 मेगावाट की मुकेरियां हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजना चरण-2 का शुभारंभ कर दिया। पंजाब के जिला होशियारपुर में मुकेरियां नहर पर स्थित यह परियोजना पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन का सतही बिजलीघर है। इस खबर का बीएचईएल के शेयर पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 94.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 95.55 रुपये पर खुला और 96.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.11% की हल्की बढ़त के साथ 94.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख