शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 670.50 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 670.50 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका उत्तर प्रदेश में एनएच-7 पर वाराणसी-डगमगपुर खंड में 34 किलोमीटर लंबी सड़क के 2 से 4 लेनिंग करने के लिए प्राप्त हुआ। कंपनी को यह कार्य 30 महीनों के भीतर पूरा करना है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 986.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 993.80 रुपये पर खुला और बाजार में गिरावट के बीच 951.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। इसके बाद करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयरों में 28.80 रुपये या 2.92% की कमजोरी के साथ 958.10 रुपये के स्तर पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख