शेयर मंथन में खोजें

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) की आमदनी बढ़ी, घाटा हुआ कम

पेप्सिको (Pepsico) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनियों में से एक वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 72.12 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में वरुण बेवरेजेज 111.65 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही थी। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 487.84 करोड रुपये से 11.37% बढ़ कर 543.32 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 666.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 678.00 रुपये पर खुला। बाजार में गिरावट और घाटे के कारण कारोबार के दौरान यह 637.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। इसके बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 22.60 रुपये या 3.39% की कमजोरी के साथ 644.00 रुपये के स्तर पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख