शेयर मंथन में खोजें

तो यस बैंक (Yes Bank) ऐसे जुटायेगा धन

यस बैंक (Yes Bank) की कैपिटल रेजिंग समिति की बैठक 20 फरवरी को होगी।

उस बैठक में ऋण प्रतिभूतियों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा। बैंक के पास एक या अधिक किस्तों में 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाने/ऋण लेने की मंजूरी है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 319.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 325.00 रुपये पर खुला। बाजार में गिरावट के दौरान यह 637.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत बैंक का शेयर 6.95 रुपये या 2.17% की कमजोरी के साथ 313.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख