शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने ऐसे प्राप्त किये 200 करोड़ रुपये

फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की एफएमसीजी इकाई फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने 200 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह धनराशि ब्रिटेन के डेवलपमेंट विकास संस्थान सीडीसी ग्रुप को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके हासिल की। फ्यूचर कंज्यमूर इस धन को अपने वित्तीय पूँजीगत व्यय, दीर्घकालिक कार्यकारी पूँजी और अपने व्यापार के विकास में लगायेगी। उधर बीएसई में शुक्रवार को फ्यूचर कंज्यूमर का शेयर 0.40 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 60.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 79.45 रुपये और निचला स्तर 25.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख