शेयर मंथन में खोजें

एलान ग्रुप (Elan Group) के साथ सुलझा विवाद : पीवीआर (PVR)

प्रमुख मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर (PVR) ने मैत्रीपूर्ण ढंग से एलान ग्रुप (Elan Group) के साथ विवाद सुलझाने की घोषणा की है।

पीवीआर और एलान ग्रुप के बीच गुरुग्राम में मल्टीप्लेक्स को लेकर विवाद था, जिसके निपटने के साथ ही कंपनी ने कानूनी कार्रवाई रोकने का भी निर्णय लिया है। एलान ग्रुप द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 80, 67 औऱ 84 में व्यावसायिक परियोजनाओं के तहत तैयार किये जा रहे मल्टीप्लेक्सों को पट्टे पर देने के संबंध में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बना ली है। पीवीआर के साथ ही एलान ग्रुप ने भी मल्टीप्लेक्स दिग्गज कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई रोकने की शुरुआत कर दी है। उधर बीएसई में शुक्रवार को पीवीआर का शेयर 3.75 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 1,401.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,659.70 रुपये और निचला स्तर 1,145.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख