शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) खरीदेगी इंडियन फिल्म कम्बाइन (Indian Film Combine) में हिस्सा

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस इडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) 1,105 करोड़ रुपये में इंडियन फिल्म कम्बाइन (Indian Film Combine) की 65% हिस्सेदारी खरीदेगी।

सौदे के 31 मई 2018 तक पूरा होने की उम्मीद है। मुम्बई में स्थित इंडियन फिल्म कम्बाइन 1942 में शुरू हुई थी, जो इस समय मुम्बई में ही 12 एकड़ में ड्राइव-इन थियेटर, होटल, रिटेल मॉल और क्लब का निर्माण कर रही है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज भी मुम्बई में कंवेंशन सेंटर, रिटेल मॉल और ऑफिस क्षेत्र तैयार कर रही है। दोनों परियोजनाओं को मिला कर रिलायंस शहर का सबसे आकर्षक और मनोरंजन केंद्र तैयार करेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 12.35 रुपये या 1.32% की कमजोरी के साथ 921.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 990.00 रुपये और निचला स्तर 526.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख