शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा भारत रसायन (Bharat Rasayan) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत रसायन (Bharat Rasayan) के मुनाफे में 105.42% की शानदार वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी ने पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 11.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.09 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी दौरान भारत रसायन की शुद्ध आमदनी 141.47 करोड़ रुपये से 33.35% की बढ़त के साथ 188.66 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी की प्रति शेयर आय 26.46 रुपये से बढ़ कर 54.35 रुपये रही।
उधर बीएसई में शुक्रवार को भारत रसायन का शेयर 140.70 रुपये (2.97%) की गिरावट के साथ 4,603.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 5,078.00 रुपये और निचला स्तर 2,305.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख